Breaking News

मिर्जापुर: पति ने पत्‍नी की तवे से पीटकर की हत्‍या

मिर्जापुर। जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में बुधवार की दोपहर फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर तवे से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र निवासी रोहित बाहर रहता था। तीन दिन पहले वह अपने गांव लौटा है। बुधवार की दोपहर पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर तवे से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम खजुरी में पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी पर तवे से प्रहार किया गया। जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …