Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत के संयुक्त तत्वावधान हुआ व्‍याख्‍यान का आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 04-08-2025 को अंकित राय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विज्ञान भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश का “विकसित भारत 2047 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रकल्प” विषय पर विमर्श और आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। अंकित राय ने विशिष्ट अतिथि के रूप मेंसभी शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित किया। उनके प्रेरणादायी संबोधन ने युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु समर्पित होने का संदेश दिया। साथ ही, विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. वाई. पी. कोहली की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उसकी शोभा बढ़ाई। उन्होंने विज्ञान भारती की भूमिका और “विकसित भारत 2047” के प्रकल्पों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंकित एवं डॉ कोहली ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० जे० पी० सैनी का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन के सफल संचालन हेतु  डॉ. राजन मिश्रा एवं डॉ. पल्लव गुप्ता ने समन्वयक की भूमिका निभाई। दोनों समन्वयकों के प्रयासों से यह ज्ञानवर्धक सत्र सुचारू रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …