Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

गाजीपुर। ढोडाडीह रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात्रि को एक दुखद घटना घटी। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक नंदू राजभर की मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आ गया। मृतक फैजुल्लाहपुर का निवासी था। घटना की जानकारी ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई।  मृतक अविवाहित था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बारवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …