Breaking News

अशोका वाराणसी में बीबीए और बी-कॉम के छात्रों का आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के बीबीए और बी.कॉम में नवप्रवेशी छात्रों का नौ दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित हुआ कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं का स्वगात सीनियर छात्राओं साक्षी और सौम्या ने उनके माथे पर तिलक लगाकर किया । कार्यक्रम का उद्घाटन अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्य, डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव, डीन अशोका एस0एस0 कुशवाहा, और डीन सी0एस0ई0 डा0 एल0एस0 मौर्या, रजिस्ट्रार अशोका ई0 असीम देव ने दीप प्रज्ज्वलन और माता सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पितकर किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत पौध भेंटकर किया गया संबोधन के क्रम में डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने नवागंतुक छात्र छात्राओं को इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टीट्यूट में आर्टीफीशिल इंटेलिजेंस के माध्यम से आप अपनी प्रतिभा को पूरी तरह से मूल्यवान बना सकते हैं। छात्रों को अपनी पढाई पर विशेष ध्यान देना होगा । अशोका इंक्युबेशन सेंटर आपकी अंदर की प्रतिभा को बेहतर बनाएगा जिससे अपको समय समय पर विभिन्न उद्योगों के लिए इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे ,ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल आपकी योग्यता के माध्यम से देश की बडी बडी कंपनियों में उच्च पदों पर नियुक्ति के अवसर उपलब्ध कराएगा ताकि आप अपना भविष्य संवार सकें और एक सफल बिजनेसमैन व उद्यमी बनें। अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्या ने छात्रों को बेहतर आचरण के साथ परिसर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बढचढकर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा इस दौरान आप आपने मित्रों के साथ परिसर के माहौल को अपने घर जैसा बनाकर रखेंगे सभी गुरुओं एवं अपने मित्रों का सम्मान करेंगे । इंस्टीट्यूट की कैंटीन में आपको बेहतर माहौल मिलेगा ,जिस खेल में आपकी रुचि होगी उस खेल में भाग लें इस तरह कालेज में अपने तीन साल जो आप बिताएंगे उसमें हम चाहेंगे कि आप अपनी पढाई पर विशेष घ्यान देकर अपनी प्रतिभा को निखारने का काम करें और सफलता प्राप्त करें। डीन सी0एस0ई0 अशोका डा0 एल0एस0 मौर्या ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की कार्यक्रम का आयोजन डा0 शालिनी सिंह और संचालन बी0 काम की एच0ओ0डी0 डा सारिका सिंह और सुष्मिता श्रीवास्तव ने किया । इस दौरान कार्यक्रम में एच0ओ0डी0 डा0 अश्वमेध मौर्या, आई0क्यू0ए0सी0 एसोसिएट डीन गौरव कुषवाहा, सैक प्रेसिडेंट डा0 शर्मीला सिंह, बी0बी0ए0 एच0ओ0डी0 रविकांत जायसवाल, ट्रेनिंग एण्ड प्लेमेंट सेल से निशा पाण्डेय , रचना सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …