Breaking News

गाजीपुर: मेढ़बंदी के विवाद को लेकर अधिवक्‍ता की दबंगों ने की पिटाई

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमपुर गांव में मेढ़बंदी के विवाद को लेकर अधिवक्‍ता की दबंगों ने पिटाई कर दी है। अखिलेश सिंह पुत्र काशी सिंह निवासी गठौली थाना खानपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मैं पेशे से अधिवक्‍ता हूं और पिछले दिनों स्‍टाम्‍प विक्रेता को सैदपुर में पैसे देने के लिए धनराशि अपने पास रखकर घर से निकला ही था कि पिताजी का फोन आया कि करमपुर वाले खेत में चले आओ कुछ विवाद है। मैं जैसे ही खेत पर पहुंचा तो मेढ़बंदी के विवाद को लेकर दीपक सिंह व ध्रुव सिंह पुत्रगण कृष्‍णकांत सिंह निवासी करमपुर हमे गाली देर मारने-पिटने लगे और मेरा पैसा भी ले लिये। घटना की रिपार्ट पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4), 115(2), 352, 351(3) में दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …