मिर्जापुर। कछवां के बजहां गांव में बुधवार की दोपहर बाढ़ के पानी में भैंस हांकने के दौरान डूबने से राजेंद्र यादव (57) की मौत हो गई। वहीं, चुनार के बलुआ बजाहुर गांव में ससुराल आए जौगढ़ निवासी तौलन (30) की मंगलवार की देर शाम शौच के बाद गड्ढे में हाथ धोते समय फिसलने से डूबकर मौत हो गई। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वहीं, चुनार के जौगढ़ निवासी तौलन (30) पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल बलुआ बजाहुर गांव आए थे। मंगलवार की देर रात आठ बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। शौच के बाद वह गड्ढे के पानी में हाथ धो रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया। वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान दुखरन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। कछवां के बजहां गांव के पूर्व प्रधान जग्गू यादव के बड़े भाई राजेंद्र यादव घर के सामने बाढ़ में भैंस को हांकने के दौरान पैर फिसलने से पानी में डूब गए। पानी में डूबता देख आस-पास लोगों ने शोर मचाया। गांव के छब्बन यादव हवा भरी ट्यूब लेकर पानी में कूद पड़े। उनके साथ और लोग भी राजेंद्र यादव की खोजबीन खोजते रहे। काफी मशक्कत के बाद उनको पानी से बाहर निकारा गया। इसके बाद कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वहीं, चुनार के जौगढ़ निवासी तौलन (30) पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल बलुआ बजाहुर गांव आए थे। मंगलवार की देर रात आठ बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। शौच के बाद वह गड्ढे के पानी में हाथ धो रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया। वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान दुखरन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….