Breaking News

विधायक मन्‍नू अंसारी ने किया बाढग्रस्‍त रेवतीपुर क्षेत्र का भ्रमण, कहा- सभी को मिलेगी राहत सामग्री

गाजीपुर: मुहम्‍मदाबाद के विधायक शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी ने गुरूवार को गंगा नदी के बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामवासियो से मिलकर उनकी समस्‍याओ को सुना। मन्‍नू अंसारी ने ग्राम सभा नसीरपुर, वीरउरपुर, हसनपुरा, नगदीलपुर रेवतीपुर में बाढ़ पीडि़तो से मिले और कहा कि हमने जिला प्रशासन को राहत सामग्री मुहैया कराने के लिए कहा है, उन्‍होने कहा कि पशुओ के चारा और बिमार लोगो के इलाज के लिए हर संभव व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध करायी जायेगी। उन्‍होने कहा कि बाढ का पानी उतरने के बाद जो समस्‍याएं उत्‍पन्‍न होगी उनके निराकरण के लिए भी प्रशासन को बताया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …