Breaking News

सोनभद्र: पीएसी कैंप में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सोनभद्र। जिले के अमवार स्थित पीएसी कैंप में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर पोस्ट निवासी सिपाही संदीप सिंह (26) पुत्र विनोद सिंह खरवार 39वीं बटालियन जी कंपनी मिर्जापुर में तैनात थे। बीते पांच अगस्त को वाराणसी में वीवीआईपी ड्यूटी निपटाने के बाद उन्होंने अमवार पीएसी कैंप में आमद कराई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात 2- 4 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अपनी सर्विस रायफल (एसएलआर) को गर्दन पर सटाकर गोली चला दी। गोली गर्दन चीरते हुए सिर को भेद गई, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। गोली आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और आनन-फानन घायल सिपाही को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजेश कुमार राय, पीएसी नक्सल इंचार्ज देव नारायण यादव और डिप्टी कमांडेंट विजय आनंद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी। जवान की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …