Breaking News

वाराणसी: डॉ संध्या यादव मां भारती सेवा सम्मान से अलंकृत

वाराणसी। चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संध्या यादव को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान, फतेहाबाद, आगरा द्वारा मां भारती सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि डॉ. संध्या ने कम उम्र में ही ना सिर्फ चिकित्सा बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह काफी अनुकरणीय है। समय-समय पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब बस्तियों में सेवा भाव के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर में महिलाओ को मुफ्त मेडिकल परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध करवाती हैं। डॉ संध्या गांव गांव जाकर महिलाओ को रोगों से बचाने के साथ ही उनके स्वास्थ की देखभाल कर रही हैं। महिला रोगों पर इनके आलेख पत्र पत्रिकओं में प्रकाशित होते रहते हैं। पूर्व में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव 2021 के अवसर पर चिकित्सा छेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित , सेवा सम्मान अलंकरण 2021, साहित्य शक्ति सम्मान, अंतराष्ट्रीय भूषण सम्मान, राम किशुन महतो शिक्षक सम्मान, यूनिवर्सल लाइफ टाइम अचीभमेट सम्मान, आदि से सम्मानित डॉक्टर संध्या स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गर्भवती महिलाओं को जागरुक करते हुए कहती है कि शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए आहार के महत्व को किसी स्थिति में कम नहीं आंकना चाहिए।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …