Breaking News

सोनभद्र: शराब के नशे में हुई मारपीट, युवक की मौत

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव के करंजी टोला में बीती रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद मारपीट में रमई बैगा (42) की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल बैगा से उसका विवाद हुआ था। लाठी-डंडे से हमले में रमई के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल का हिरासत में ले लिया है। अगोरी खास गांव के करंजी टोला निवासी रमई बैगा और बाबूलाल बैगा पड़ोसी हैं। रमई के पुत्र घनश्याम ने बताया कि मां कुछ दिन पहले मायके गई थी। मंगलवार की शाम पिता उसे साथ लेकर घर लौटे। इसके बाद वह पड़ोसी बाबूलाल बैगा के घर चले गए। वहां दोनों ने बैठकर शराब पी। शराब के नशे में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गाली-गलौज शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। बैजनाथ ने पास में रखी लाठी से रमई बैगा पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से रमई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुगैल एसओ नागेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि नशे में ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद बाबूलाल ने लाठी से प्रहार कर दिया। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बाबूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …