Breaking News

कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंटीट्यूशन्स में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी। शिक्षा जगत में आदर्श बन चुका पूर्वांचल का उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान ‘कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंटीट्यूशन्स कैथी वाराणसी में 79 वां स्वंतत्रता दिवस बड़े ही शालीनता और उत्साह से मनाया गया इसके अलावा टोल प्लाजा के साथ कैथी चौराहे तक प्रभात फेरी भीं निकाला गया। इसके पहले कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंटीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉक्टर विजय यादव ध्वजारोहण किया व समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये देते हुए,डॉ विजय यादव जी ने कहा, इस आजादी को पाने के लिए महान नेताओं व क्रांतिकारियों ने संघर्ष की सम्पूर्ण पराकाष्ठा के साथ अपने प्राणों को न्योछावर करने के बाद यह आजादी मिली। इसके उपरान्त कॉलेज के छात्र एवं छात्रा के द्वारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक नृत्य व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर  प्राचार्य  डा० सिद्धार्थ, नर्सिंग के प्राचार्य उपेंद्र यादव, फार्मेसी प्राचार्य डॉ० ऋषभ गुप्ता , डा० धनंजय सिंह DDU विभाग के प्रशान्त सिंह के साथ उप प्रबंधक डा० वंदना यादव,,श्रीकांत यादव,अनुज यादव,के साथ अन्य सम्मानित अध्यापकगण, एवं कमर्चारीगण के साथ समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन  डा० अशोक यादव ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …