Breaking News

गाजीपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय खेलकूद परिषद के अध्यक्ष बने प्रो. वीके राय

गाजीपुर। नगर के स्वामी सहजानन्द पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी. के. राय को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की वार्षिक खेलकूद परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस संबंध में एक पत्र निर्गत कर विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालयों एवं संबद्ध प्राधिकारियों को कुलपति द्वारा नामित परिषद की सूचना दी है। इस 11 सदस्यीय परिषद में प्रो० राय को अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में प्रो. राय के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। उनके नेतृत्व से खेलकूद परिषद को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय की खेलकूद परिषद की वार्षिक बैठक 21 अगस्त 2025 को अपरान्ह 2:30 बजे कुलपति सभागार में आयोजित होगी। इस बैठक में खेल गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रो. राय को अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के महाविद्यालयों एवं शिक्षकों में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। जनपद के महाविद्यालय शिक्षकों व शुभचिन्तकों श्री अमर नाथ तिवारी, प्रो. अवधेश राय, प्रो. अजय राय, प्रो. अशोक सिंह, डॉ. बद्री नाथ सिंह, डॉ. वी. डी. मिश्रा, प्रो. अमर नाथ राय, डॉ. रामधारी राम, प्रो. विलोक सिंह, प्रो. कृष्णा नन्द चतुर्वेदी, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. निवेदिता सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, तूलिका श्रीवास्तव, संजय राय, डॉ. सतीश पाण्डेय, डॉ० देव प्रकाश राय, डॉ. वी. के. ओझा, डॉ. सुरेश प्रजापति, डॉ. सतीश राय, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. प्रियंका यादव, अरविन्द राय, शशांक राय, प्रवीण राय, सत्येंद्र राय, समीर राय तथा अमित राय आदि ने प्राचार्य प्रो. राय को को इस दायित्व हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …