Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में 2026 पासिंग आउट बैच के छात्रों का प्लेसमेंट शुरु

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के बी-टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पांच छात्रों का ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पद पर हुआ चयन। अशोका इंस्टीट्यूट के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के कुशल नेतृत्व और छात्रों के परिश्रम से उन्हें सफलता हासिल हुई। अशोका इंस्टीट्यूट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने अंतिम वर्ष में पहुंचने के बाद ये उपलब्धि प्राप्त साथ अशोका इंक्युबेषन सेंटर लगातार छात्रों के भविष्य को संवारने और उन्हें टेक्निकल कार्य में आत्म निर्भर बनाने में पूरी मदद कर रहा है छात्रों को समय समय पर विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप के मौके दिए जाते हैं । फलस्वरुप देश के विभिन्न राज्यों में स्थित नेशनल एवं मल्टीनेशनल कंपनियों में अशोका इंस्टीट्यूट के छात्र अपनी सेवा दे रहे हैं। अशोका इंस्टीट्यूट बी टेक के फोर्थ ईयर के छात्र क्रमशः सत्यम यादव ,शुभम कुमार मौर्या ,अंकित पटेल, प्रियांश कुमार विश्वकर्मा और छात्रा स्नेहलता वर्मा इन सभी छात्रों का महाराष्ट्र मुंबई के थाणे स्थित कंपनी टेकसंस प्राईवेट लिमिटेड में ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पद पर चयन हुआ। अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इंजीनियर अंकित मौर्या ,वाइस चेयरमैन डा0 अमित मौर्या ,मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्या ,डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव,विभागाध्यक्ष सोमेन्द्र बनर्जी, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के ओ0 पी0 शर्मा और निशा पाण्डेय ने छात्रों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …