Breaking News

मऊ: खड़े ट्रेलर में टकराई इनोवा कार, कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय नागपुर के वाइस चांसलर व उनकी पत्‍नी की मौत

मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे वाइस चांसलर नागपुर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक (नागपुर) के वर्तमान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोहरीघाट थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिला के मीरगंज निवासी हरे राम त्रिपाठी और उनकी पत्नी बादामी देवी के रूप में हुई है। हादसे में घायल वैभव ने पुलिस को बताया कि हादसे में मृत हरे राम त्रिपाठी नागपुर के वाइस चांसलर के पद पर है।वो और उनकी पत्नी को लेकर वो नागपुर से गोपालगंज वापस लौट रहा था।नींद आने की बात जब उसने हरे राम त्रिपाठी को बताया तो वो खुद गाड़ी चलाने लगे। जहां बशारथपुर के पास पहिया पंचर होने से खड़ी ट्रेलर से इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई।हादसे में गाड़ी चला रहे हरे राम और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …