Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में इंक्युबेशन सेंटर के छात्र का स्टार्टअप हुआ पंजीकृत

अशोका इंस्टीट्यूट में इंक्युबेषन सेंटर के सहयोग से बायोटेक के छात्र सत्यम तिवारी ,स्वप्निल शर्मा ने आपना स्टार्टअप जी -वीगन फूड प्रोसेसिंग कंपनी के माध्यम से अपना प्रोटीन प्रॉडक्ट चिप्स और चाकलेट लांच किया है । जिसका मुख्य कार्य फिटनेस, वेटलॉस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए एक किफायती प्रोडक्ट तैयार किया ।  छात्रों ने लगभग दो वर्षों की कडी मेहनत और लगन से अपना यह प्रॉडक्ट तैयार किया जो बाजार में मिल रहे अन्य प्रॉडक्ट के मुकाबले काफी किफायती है ये समाज के मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है कोरोना काल के बाद हमारा समाज इम्युनिटी के प्रति काफी जागरुक हुआ है उनके लिए यह प्रॉडक्ट उपयुक्त साबित होगा । अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ई0 अंकित मौर्या और जी- वीगन कंपनी के अधिष्ठाता छात्र सत्यम तिवारी और स्वप्निल शर्मा के बीच एक एम0ओ0यू साइन हुआ इस अवसर पर आई0आई0सी0 के अध्यक्ष सज्जाद अली , संयोजक एस0एन0 सिंह , एवं इंक्युबेशन मैनेजर सौरभ मौर्या उपस्थित रहे। छात्रों की इस उपलब्धि के लिए चेयरमैन अशोका ई0 अंकित मौर्या, वाइस चेयरमैन डा0 अमित मौर्या , मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्या ,डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने अशोका इंक्युबेशन के माध्यम से छात्रों के स्टार्ट अप को संसाधन मेंटरशिप एवं आवश्यक सहयोग दिया जाएगा ताकि स्टार्टअप के विकास की गति को और तेज किया जा सके।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …