Breaking News

दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर जारी हुआ रांची-गोरखपुर के संचलन का टाइमटेबल

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु 08629/08630 रांची-गोरखपुर-रांची वाया छपरा,सीवान,देवरिया सदर साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन रांची से 18 अक्टूबर से 01 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा गोरखपुर से 19 अक्टूबर से 02 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक रविवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 08629 राँची-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को राँची से 16.50 बजे प्रस्थान कर मूरी से 18.02 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 19.00 बजे, चन्द्रपुरा से 19.39 बजे, कतरासगढ़ से 20.12 बजे, धनबाद से 20.50 बजे, चित्तरंजन से 22.32 बजे, जामताड़ा से 22.47 बजे, मधुपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.05 बजे, झाझा से 01.35 बजे, जमुई से 02.02 बजे, किऊल से 02.34 बजे, मोकामा से 03.12 बजे, बख्तियारपुर से 04.07 बजे, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से 05.05 बजे, पटना से 05.25 बजे, पाटलिपुत्र से 06.00 बजे, छपरा से 07.40 बजे, सीवान से 08.50 बजे, भटनी से 09.50 बजे तथा देवरिया सदर से 10.20 बजे छूटकर गोरखपुर 11.45 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 08630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर से 02 नवम्बर,2025 तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 16.50 बजे, भटनी से 17.11 बजे, सीवान से 18.10 बजे, छपरा से 19.15 बजे, पाटलिपुत्र से 21.20 बजे, पटना से 21.55 बजे, राजेन्द्रनगर टर्मिनस से 22.05 बजे, बख्तियारपुर से 22.47 बजे, मोकामा से 23.32 बजे, दूसरे दिन किऊल से 00.05 बजे, जमुई से 00.37 बजे, झाझा से 01.35 बजे, जसीडीह से 02.50 बजे, मधुपुर से 03.15 बजे, जामताड़ा से 03.45 बजे, चितरंजन से 04.12 बजे, धनबाद से 05.10 बजे, कतरासगढ़ से 05.34 बजे, चन्द्रपुरा से 06.22 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 07.05 बजे तथा मूरी से 08.10 बजे छूटकर रांची 09.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01,  वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …