Breaking News

यूपी में बढ़ी गाजीपुर मेडिकल कालेज की लोकप्रियता, पहले ही काउंसलिंग में 82 प्रतिशत सीटें फुल

शिवकुमार

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर की लोकप्रियता प्रदेश में बढ़ी है। मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए पहले ही काउंसलिंग में गाजीपुर मेडिकल कालेज की 82 प्रतिशत सीटें भर गयी हैं। इस इसंर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 100 सीटें हैं। जिसमे से पहले ही काउंसलिंग में 82 सीटें पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है, अभी दो चरणों में काउंसलिंग और होनी है। उन्‍होने बताया कि गाजीपुर मेडिकल कालेज में पढ़ाई के साथ मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल के लिए सारी व्‍यवस्‍थाएं हैं। गाजीपुर मेडिकल कालेज के गोराबाजार स्थित अस्‍पताल में करीब 3000 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में देखे जाते हैं जिससे छात्र-छात्राओं को सीखने के लिए पर्याप्‍त अवसर मिलता है। इसके अलावा मेडिकल कालेज में आधुनिक लैब, हॉस्‍टल, खेल मैदान, आदि सुविधाएं उपलब्‍ध हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …