वाराणसी। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कैथी वाराणसी के चेयरमैन डा विजय यादव जी ने कृषि में स्नातक की शिक्षा कुछ शर्तों के साथ निःशुल्क देने पर आस पास के छात्र छात्राओं में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है वही कालेज के चेयरमैन डा विजय यादव जी का कहना है कि कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक पाठ्यक्रम या कार्यक्रम के लिए प्रदान की जाने वाली एक स्नातक शैक्षणिक डिग्री है। डिग्री में आमतौर पर कृषि के विभिन्न पहलुओं का व्यापक अध्ययन शामिल होता है, जिसमें पशु विज्ञान , मृदा विज्ञान , कृषि व्यवसाय , कृषि विज्ञान और कृषि प्रौद्योगिकी शामिल हैं।इस कोर्स को करने से एक्जीक्यूटिव आदि पदों पर काम कर सकते हैं। इस कोर्स के बाद आप एमएससी एग्रीकल्चर (M.Sc Agriculture), एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट (ABM), फूड टेक्नोलॉजी, कृषि इंजीनियरिंग जैसे उच्च अध्ययन कर सकते हैं।अनुसंधान, कृषि नियोजन, फसलों के विपणन और उत्पाद प्रबंधन आदि के पहलुओं में प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह कोर्स छात्रों को अच्छी बागवानी प्रथाओं, उन्नत खेती तकनीकों और कृषि विज्ञान के लेटेस्ट विकासों के साथ संपर्क में लाता है। विजय यादव ने यह भी बताया कि यदि किसी भी छात्र या अभिभावक को किसी भी प्रकार का प्रवेश सम्बन्धित दिक़्क़त होती है तो कैम्पस में हेल्प डेस्क नम्बर 7522803037, 7522803050 ,9838186060 व अनुज कुमार यादव 9451480289 पर जाकर सम्पर्क कर सकते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….