शिवकुमार
गाजीपुर। श्री अन्न के लिए गाजीपुर में वरदान साबित हो रहा है श्री अन्न प्रोसेसिंग यूनिट एवं सेल्स सेंटर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज गाजीपुर। वर्तमान समय में बढ़ते हुए शुगर, बीपी, हार्ट के मरीजों को देखते हुए श्री अन्न स्वास्थ्य के लिए कारगार साबित हो रहा है इसीलिए मोदी और योगी सरकार श्री अन्न को आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चिकित्सकों का मानना है कि श्री अन्न के प्रयोग से बहुत से बीमारियां पैदा ही नही होंगी। योगी सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर में श्री अन्न प्रोसेसिंग यूनिट व सेल्स सेंटर की स्थापना की गयी है। इस संदर्भ में प्रोसेसिंग केंद्र के प्रभारी एसके सिंह ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि मोटे अनाज का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमे कार्बोहाइड्रेड की मात्रा बहुत कम पायी जाती है, फाइबर सहित दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। प्रोसेसिंग यूनिट में जनपद वासियों को सावा का चावल, रागी का आटा, ज्वार तथा बाजरा का आटा, उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि श्री अन्न को प्रोसेसिंग यूनिट में ग्रैंडर डिस्टोनर, हल राइस सेपरेटर, फ्लोर मशीन आदि का प्रयोग किया जाता है। उन्होने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार रागी के आटा में कैल्शियम की मात्रा किसी दूसरे अनाज से दो सौ से तीन सौ गुना अधिक पाया जाता है। उन्होने कहा कि जनपद के किसानों को श्री अन्न पैदा करने के लिए हमलोग जागरुक कर रहे हैं। मोटे अनाज जैसे सावा, कोदो, काकून, रागी, ज्वार, कंगनी आदि अनाज पैदा करने में कोई भी रासायनिक खाद और किटनाशक की आवश्यकता नही होती है, जिससे कि मिट्टी का हेल्थ ठीक रहता है और अन्न ज्यादा पैदा होता है। कोई भी किसान श्री अन्न बेचने के लिए हमारी यूनिट में आ सकता है। जनपदवासियों को सावा का चावल, रागी का आटा, ज्वार-बाजारा के आटा की आवश्यकता हो तो 9415915141 पर संपर्क कर सकते हैं।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….