Breaking News

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में रोमांच भरा रहा फ़ीज़्ड समर कैंप 2026 

गाजीपुर। जब परीक्षा का तनाव उतरा, तब शुरू हुआ रोमांच का नया अध्याय। जनपद के नामी विद्यालय सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में आज  फ़ीज़्ड समर कैंप 2026′ का धमाकेदार आगाज हुआ। सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक स्कूल का मैदान एडवेंचर पार्क में बदल गया, जहाँ बच्चों ने साहस की नई उड़ान भरी।  सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, डायरेक्टर अमित रघुवंशी और सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने माँ सरस्वती और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद फीता काटकर समर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस समर कैंप की सबसे खास बात यह रही कि दिल्ली से प्रशिक्षित जांबाज़ ट्रेनर्स ने विद्यार्थियों को ज़िपलाइन से हवा में उड़ना, दीवार चढ़ाई से ऊँचाई का डर मिटाना और रस्साकशी से टीम की ताकत सिखा रहे हैं। ज़ॉर्बिंग रोलर का रोमांच, कमांडो नेट की चुनौती, जादू शो की मस्ती और स्नो डांस की ठंडक, यानी पूरे 20 से ज्यादा एक्टिविटी का तूफान बच्चों के जोश को दोगुना कर रहा है। इसी क्रम में समर कैंप के महत्व को बताते हुए डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि इन गतिविधियों से बच्चों का समूह विकास के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन और नेतृत्व क्षमता में भी जबरदस्त वृद्धि होती है। ये अनुभव बच्चों को तनावमुक्त रखकर उनके व्यक्तित्व को निखारते हैं। उन्होंने रोजाना का मानसिक तनाव और सिलेबस का भारी भरकम दबाव से ऊपर उठकर इस समर कैंप का पूर्ण रूप से आनंद उठाने की सलाह भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिए। प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने सभी अतिथिगण और विद्यार्थियों का समर कैंप में स्वागत करते हुए कहा की”हमारा मकसद किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर बच्चों को जीवन की असली चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह कैंप सिर्फ खेल नहीं, जिंदगी की ट्रेनिंग है। यहाँ बच्चा गिरकर उठना, डर को हराना और दोस्तों के साथ जीतना सीखेगा। मेरा सभी अभिभावकों से आग्रह है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार से जुड़ें। अंत में उन्होंने सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह, सभी अतिथिगण, ट्रेनर्स टीम और उसके  प्रभारी कौशल सिंह, शिक्षकगण, अभिभावकगण तथा विद्यार्थियों का, इस समर कैंप को सफलता की ओर अग्रसर करने के लिए आभार जताया और साथ ही उन्होंने बताया कि इस भव्य समर कैंप का समापन कल किया जाएगा। उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय ,रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी , उपप्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, अवनीश राय, सीसीए हेड प्रतिमा कुशवाहा समेत सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …