गाजीपुर। लालसा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (लालसा पॉलिटेक्निक), रायपुर (गाजीपुर) में विगत दिनों से संचालित यूपी जेईईसीयूपी 2026 ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन एवं समापन कर लिया गया है।इस संबंध में संस्थान के चेयरमैन अजय कुमार यादव ने बताया कि संस्थान में पॉलिटेक्निक एवं डी-फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पॉलिटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान का कॉलेज कोड 4822 तथा डी-फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी) के लिए कॉलेज कोड 4894 का अभ्यर्थी काउंसलिंग के दौरान इन कालेज कोडों के माध्यम से संस्थान का चयन कर सकते हैं।श्री यादव ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन, पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में संस्थान द्वारा निःशुल्क सहायता प्रदान की गई थी l यह सुविधा सभी अभ्यर्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रही। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष पॉलिटेक्निक एवं डी-फार्मा में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में निःशुल्क काउंसलिंग सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। यहां अभ्यर्थियों को काउंसलिंग, चॉइस फिलिंग, कॉलेज चयन तथा प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।संस्थान प्रबंधन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर अपने भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….