Breaking News

गाजीपुर: जिलाधिकारी कार्यालय के अधीन विभिन्न टेबलों पर वर्षों से जमे हैं बाबू, सीएम के आदेश का उल्‍लंघन

शिवकुमार

गाजीपुर। जिलाधिकारी कार्यालय के अधीन विभिन्‍न टेबलों पर कई वर्षों से लिपिक तैनात हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी का यह स्‍पष्‍ट आदेश है कि एक जगह पर तीन वर्षों से ज्‍यादा कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कार्य नही कर सकता है। इसीलिए मुख्‍यमंत्री ने नई स्‍थानांतरण नीति का कई वर्ष पहले लागू किया था। जिसके तहत‍ तीन वर्षों से अधिक एक जगह पर काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी का विभाग स्‍थानांतरण कर देता है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कलेक्‍ट्रेट गाजीपुर के अंतर्गत नाजिर सदर दिनेश सिंह यादव, रीडर न्‍यायालय जिलाधिकारी शहबाज अहमद, नायाब नाजिर तहसील सदर निशा राय, स.रा.ले. जखनिया रामायण प्रसाद, स.रा.ले जमानिया शैलेंद्र सिंह यादव, स.रा.ले सेवराई कृष्‍ण बिहारी यादव, अभिलेख कक्ष माल प्रतिलिपिक निर्मला कुशवाहा, अभिलेख कक्ष माल मोहम्‍मद तारीक, प्रतिलिपिक तहसील जमानिया रजनीकांत सिंह, प्रतिलिपिक तहसील कासिमाबाद सुरेंद्र यादव, प्रतिलिपिक तहसील सेवराई मुनेंद्र कुमार, अहलमद सीआरओ सुनील कुमार द्वितीय, स.रा.ले सदर गाजीपुर सुनीता यादव आदि बाबू जो अपने पद पर 2021-22 से कार्य कर रहे हैं। यह मुख्‍यमंत्री के आदेश का उल्‍लंघन हैं। इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि मेरे सज्ञान में यह मामला नही था। अब मैं इसको प्राथमिकता के आधार पर जांच कराऊंगा और मुख्‍यमंत्री के आदेश का शत-प्रतिशत पालन होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पीएम मोदी के कार्यकाल 12 वर्ष होने पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने जहूराबाद में किया जनसंवाद

गाजीपुर। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 …