वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान दे रहा कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, कैथी, वाराणसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। संस्थान द्वारा बी.ए.,बी.एससी.बीसीए एवं बी.कॉम. पाठ्यक्रमों में योग्य एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं संस्थान परिसर में पहुंचकर अथवा निर्धारित संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट एवं विश्वविद्यालय तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न की जाएगी। सीमित सीटों के कारण अभ्यर्थियों को समय से प्रवेश सुनिश्चित कराने की सलाह दी गई है। संस्थान प्रशासन ने बताया कि प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.), चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सभी अभिलेखों का सत्यापन होने के पश्चात प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी कार्यक्रमों का भी नियमित आयोजन किया जाता है। संस्थान प्रशासन ने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं। अधिक जानकारी एवं प्रवेश संबंधी सहायता हेतु मोबाइल नम्बर 9838186060, 9451480289 पर संपर्क करें।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….