गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.07.2026 को उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह द्वारा ग्राम मुबारकपुर कुदुतुल्ला पर चेकिंग के दौरान दहेज की माँग को लेकर चाकू से अपनी पत्नी की हत्या करने वाले तथा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 243/26 धारा 85,80(2),115(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त रविकान्त उर्फ हनी कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम गुरैनी थाना शादियाबाद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….