Breaking News

तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान पीजी कॉलेज गाज़ीपुर: बीबीए की छात्रा शिवानी यादव को राज्‍यपाल ने प्रदान किया गोल्‍ड मेडल  

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 27 जुलाई 2026 को आयोजित 30 वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी ), पी० जी० कॉलेज, गाज़ीपुर की बीबीए की छात्रा शिवानी यादव को महामहिम आनंदी बेन पटेल, राज्यपाल, उ०प्र० के द्वारा गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। बीबीए की छात्रा शिवानी यादव  ने 78.68 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में टॉप कर यह कीर्तिमान रच पुरे जनपद का नाम तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रौशन किया है| संस्थान के सचिव/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ०प्र० ने छात्रा की इस उपलब्धि पर अति प्रसन्नता जाहिर की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की| उन्होंने तकनीकी शिक्षा को और अत्याधुनिक, उत्कृष्ट और गुणवत्ता पूर्ण बनाने और इस प्रकार के होनहार युवा प्रदान करने के लिए हर प्रयास और सुविधाओं से संस्थान को पूर्ण करने का आश्वाशन दिया| प्रबधंक महोदय का इस डिजिटल इण्डिया मिशन के तहत मुख्य उदेश्य है युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण और रोजगार परक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर जनपद को आगे बढ़ाना है| निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाइयाँ प्रदान की और साथ ही विभागाध्यक्ष डा० नीतू सिंह ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया| गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने पर संस्थान प्रबंधन, प्रशासन, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भी अपार हर्ष जाहिर किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एक लाख इनामिया कमलेश बिंद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रि‍यल जांच शुरु  

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में होटल व्यवसायी विनीत राय पुत्र आलोक राय की हत्या में …