Breaking News

विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर ने दो अधिकारियों का किया स्‍वागत

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर द्वारा नवागत विद्युत परीक्षण खंड गाज़ीपुर एवं विद्युत वितरण खंड जंगीपुर गाज़ीपुर और 10 टीजी2 कर्मचारियो का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन लाल दरवाजा पावर हाउस पर पुष्प गुच्छा एवं माल्यार्पण कर किया और अधिशासी अभियंता द्वय को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने एवं राजस्व वसूली में संगठन द्वारा पूर्ण सहयोग का वादा किया। नवागत अधिशासी अभियंताओं ने भी संगठन द्वारा प्रेषित कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने  का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिव दर्शन सिंह मामा, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा, शशीकांत मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, वेदांत त्रिपाठी, अश्वनी सिंह, राम लखन यादव, सहस्त्रजीत यादव, अरविंद राज, तेजस राज, उपेंद्र ओझा सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एक लाख इनामिया कमलेश बिंद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रि‍यल जांच शुरु  

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में होटल व्यवसायी विनीत राय पुत्र आलोक राय की हत्या में …