Breaking News

बलिया: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले में शामिल एक गाड़ी पोल तोड़ते हुए गड्ढे में गिरी, 6 घायल

बलिया। जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान के पास मंगलवार की रात को कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिले में शामिल एक गाड़ी पोल को तोड़ती हुई गड्ढे में पलट गई। इस घटना में चालक और पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर गया। अस्पताल में घायलों के उपचार के दौरान मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद भी मौजूद रहे। उधर, हादसे की सूचना पर एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार और एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों में राकेश निषाद (24) पुत्र संजय निषाद ग्राम बनकट अहिरौला आजमगढ़, रामरति (50) पत्नी विजय निषाद ग्राम हसनपुरा थाना बदलापुर जौनपुर, उषा (42) पत्नी जयप्रकाश ग्राम मलहनी थाना बदलापुर जौनपुर, गीता (40) पत्नी अमरनाथ निषाद ग्राम तेजीबागर थाना मल्हनी जौनपुर, इस्रावती निषाद (40) पत्नी राधे निषाद जनपद कुशीनगर और प्रेमशिला (28) पुत्री पवन कुमार थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर शामिल हैं। बता दें कि निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद द्वारा संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली गई है। यात्रा के तहत कैबिनेट मंत्री का काफिला देवरिया से बेल्थरा रोड और सिकंदरपुर होते हुए बलिया जिला मुख्यालय के लिए जा रहा था, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन इसी दौरान खेजूरी के पास या हादसा हो गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …