Breaking News

वाराणसी: स्‍कार्पियो ने बाइक सवारो को मारी टक्‍कर, एक की मौत एक घायल

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा गांव से वाराणसी जा रहे बाइक सवार दो लोगों का स्काॅर्पियो ने सामने से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल  की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धौरहरा गांव निवासी राजूराम (35) के साथ रामाश्रय (55) निवासी धौरहरा बाइक से वाराणसी शहर जा रहे थे। क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास लगभग डेढ़ बजे सामने से आ रही एक स्काॅर्पियो ने सामने से धक्का मार भाग निकला। एम्बुलेंस से दोनों को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामाश्रय को मृत घोषित कर दिया। घायल राजू राम का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी लालमती का बुरा हाल है। रामाश्रय को तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं। लड़के मजदूरी करते हैं हैं। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …