Breaking News

वाराणसी: भौकाल बनाकर रील्‍स बनाने वाले तीन युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा-गोली बरामद

वाराणसी। अपना दबदबा बनाने, दहशत फैलाने के लिए कभी पिस्टल हाथ में लेकर फायरिंग करना तो कभी चमड़े के बेल्ट और डंडे से सीधे-साधे युवकों की पिटाई करने वाले तीन युवकों को मंडुवाडीह पुलिस ने बरेका अंडरपास के पास से तमंचा लहराकर वीडियो बनाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ रोहनिया, चितईपुर और मंडुवाडीह थाने में युवकों की पिटाई करने का पहले से ही मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा व काफी संख्या में चार कारतूस भी बरामद किया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि रोहनिया सगहट निवासी करन मिश्रा (19), मिसिरपुर थाना रोहनिया निवासी रंजीत गिरी (21), हरिहरपुर बगीचा चितईपुर निवासी दिव्यांश सिंह (19) सीधे-साधे युवाओं को पकड़कर न सिर्फ बुरी तरह से पीटते थे, बल्कि उनसे खुद को भैया भी बोलवाते थे। दहशत कायम करने के लिए उनका पिटाई करते वक्त वीडियो बनाकर वायरल भी करते थे, ताकि उनका भौकाल क्षेत्र में बना रहे। पुलिस ने बताया कि यह लोग बिहार से पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी खरीद कर लाते थे और बेचने का भी काम करते थे। पुलिस के अनुसार युवाओं में इनका इस कदर खौफ था कि उनके घर के परिजन भी पुलिस से शिकायत करने में कतराते थे। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपी की पहचानकर गिरफ्तार कर लिया।लगभग आधा दर्जन वायरल वीडियो में पिस्टल लहराते और मारपीट करते तीनो आरोपी दिखाई दिए थे। आरोपी वीडियो में साफ तौर पर मारपीट करते और इलाके में खौफ फैलाते दिखाई दे रहे हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …