Breaking News

बलिया: धारदार हथियार से युवक की हत्या, स्कूल के पीछे मिला शव

बलिया। जिले के रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर ग्राम पंचायत के मेघा मठ स्कूल के पीछे एक युवक का शव मिला है। सोमवार को शौच के लिए आए लोगों ने युवक का शव देखा तो हैरान रह गए। वहीं शव के पास झाड़ी में एक बाइक के साथ ही शराब की बोतल भी मिली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान श्रवण कुमार यादव उर्फ जयशंकर यादव (28) पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश यादव निवासी करमानपुर के रूप में हुई है। मौके पर थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर जांच में जुटे रहे। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या धारदार हथियार से गोद कर की गई है। हालांकि हत्या की वजह अभी जांच का विषय है। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए थाने ले गई। वहीं सीओ उस्मान भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …