Breaking News

मऊ: युवा व्यापार कल्याण समिति चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने शैलेश कुमार “अनोखे”

मऊ। नगर के भीटी क्षेत्र स्थित व्यापारी दुकानदारों ने सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुन लिया। 5 वर्ष पूर्व गठित कमेटी युवा व्यापार कल्याण समिति द्वारा कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष का चुनाव सैकड़ो व्यापारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें शैलेश कुमार “अनोखे” को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गुरुवार की शाम को आयोजित बैठक में अविनाश कुमार सिंह महामंत्री, गौरव राय मुख्य सचिव, सौरभ सिंह सन्नी को सचिव व रितेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोनीत पदाधिकारीयों ने कहाकि व्यापार व व्यापारी हितों के लिए कदम से कदम मिलाकर व्यापारियों के साथ चलना उनका नैतिक कर्तव्य होगा। व्यापारी कल्याण व व्यापारी हित के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बैठक में मनोनीत पदाधिकारीयों के साथ अगले पांच वर्षों के लिए मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, उपसचिव पंकज कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री आनंद कुमार शेरू, व्यवस्था मंत्री अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष अंकित तनवानी, अमित जायसवाल, अजय बर्नवाल, मंत्री किशन गुप्ता, विपिन बर्नवाल, कृष्णा कुमार ए वन, संतोष जयसवाल के साथ ही सूचना मंत्री के रूप में सीताराम को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में दीवान गुप्ता, कमलेश सिंह पटेल, अरविंद सिंह ,संदीप जायसवाल, राहुल जायसवाल,पवन गुप्ता,सतीश गुप्ता ,अनिल गुप्ता ,वृद्धिचंद, डब्लू,सुशील सिंह ,रितेश गुप्ता , नवरंगी बर्नवाल , पल्लू , रवि , संजय सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक/चुनाव का संचालन पीयूष कुमार जायसवाल ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों को दिया उपहार, ड्यूटी भत्ता हुआ 500 रुपया

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश में पीआरडी स्वयंसेवकों को सौगात देते हुए इनके ड्यूटी भत्ते …