Breaking News

गाजीपुर: एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में भाजयुमो की ललकार

गाजीपुर। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा  की ओर से गाजीपुर कचहरी सड़क पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें लोगों को एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे बताए गए। अकेला  ने कहा कि सरकार देश के विकास को बल प्रदान करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव सुझाया है। इसमें देशवासियों को बढ-चढ़कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहिए। आगे कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देशहित में बड़ा कदम है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। प्रबुद्ध वर्ग के लोग जन-जन तक एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर पूरे देश में सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है।  कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से सरकारी पैसे, समय और संसाधनों की बचत होगी। अकेला  ने कहा कि नई व्यवस्था से विकास कार्यों में बार-बार उत्पन्न होने वाली बाधा से मुक्ति मिलेगी।भाजयुमो जिलाध्यक्ष  विश्व प्रकाश अकेला  ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  मयंक जायसवाल, महामंत्री विवेकानंद राय एवं अविनाश सिंह , उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा एवं हर्षित सिंह तथा नीरज पाण्डेय,शिवम राय, मनीष विश्वकर्मा ,शशांक राय , हिमांशु यादव , गौरव श्रीवास्तव, विशाल पासी , शुभम विश्वकर्मा , मोनू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …