Breaking News

मऊ: 15 गुना बढ़ गया सोने का भाव, छोटे मझोले स्वर्णकार व कारीगर भुखमरी के कगार पर

मऊ। सर्राफा सेवा समिति की बैठक रविवार को केडिया भवन स्थित कार्यालय पर आहूत हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए ब्यापर मंडल के युवा जिलाध्यक्ष एवम सर्राफा सेवा सीमिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने विगत दिनों से सर्राफा ब्यापार में सोने  का रेट बहुत ज़्यादा बड़ जाने की वजह  पर चिंता व्यक्त करते हुए कहाकि दो दशक पहले सन 2000 में सोने का रेट 7000 हुआ करता था। जो आज पंद्रह गुना बड़कर 100000 एक लाख पहुंचने को है। ऐसे में छोटे छोटे ब्यापारियो को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सामान्य रूप में होने वाली ग्राहकी जो अनवरत पूरे  बारह महीने चलती थी वह खत्म होती जा रही है। धीरे धीरे साहूकारी का भी काम भी ज्वेलर्स के हाथों से निकलता जा रहा है। लोकल स्तर कारीगरी करने वाले कारीगरों के लिए बहुत परेशान कर देंते वाली स्थिति होती जा रही है वो पूजी के अभाव में वो काम नहीं कर पा रहे है। सरकार की कोई सरल योजना नहीं है जो धरातल पर इनके साथ खड़ी हो सके। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में न जाने कितने परिवार उजड़ जायेंगे। इसलिए जिलाधिकारी से निवेदन है की छोटे छोटे घरेलू उधोगों को बढ़ावा देने के लिए संबंधित संगठनों से संपर्क कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे। ताकि छोटे छोटे कारीगरों को इसका लाभ मिल सके। साहूकारी के लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए इसे भी छोटे व्यापारियों के लिए जारी किया जाए। ताकि सबको इसका लाभ मिल सके। सरकार की योजनाएं इन कमजोर कारीगरों तक नहीं पहुँच पा रही है। इस बैठक  में  नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा नगर मंत्री मनोज वर्मा संस्थापक निखिल वर्मा , हरिओम वर्मा , संजय वर्मा ,सन्नी वर्मा ,योगेश वर्मा ,विष्णु वर्मा ,मनोज वर्मा , लालचंद्र यादव , विकास वर्मा ,आदि दर्जनों ब्यापारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …