Breaking News

यदुपति अस्‍पताल एवं ट्रामा सेंटर जमानियां में आयोजित होगा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

गाजीपुर। ग्राम सभा देवड़ी जमानिया गाजीपुर में यदुपति अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर द्वारा आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान संजय सिंह जी के  सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें  यदुपति हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के डॉक्टर विजय कुमार मौर्य व उनकी वाराणसी की टीम द्वारा ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की अच्छी तरह से प्राथमिक जांच व दवा का वितरण किया गया तथा गंभीर मरीजों को लाभदायी सलाह देकर उनको प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यदुपति अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर  महामंगल तिवारी के सौजन्य , व ग्राम प्रधान संजय सिंह जी के सहयोग से सूचिता पूर्वक पूर्ण हुआ जिसमें लगभग 300 मरीजों को लाभान्वित किया गया।। डॉक्टरों की टीम में संजीव कुमार पाल ,शिवेंद्र पाल ,मोबेसरा खातून ,सोनम कुशवाह आदि मौजूद रहे।।

 

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …