Breaking News

अब्‍बास अंसारी के लिए हाईकोर्ट जायेंगे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, यूपी की सियासत गरमायी

शिवकुमार

गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधायक अब्‍बास अंसारी के विधानसभा से सदस्‍यता समाप्‍त होने के बाद पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि हम न्‍याय के लिए हाईकोर्ट में जायेंगे। हमारी पार्टी न्‍याय पालिका का सम्‍मान करती है, हमें लगता है कि उपरी अदालत से राहत मिल सकती है इसलिए इस फैसले के खिलाफ वह उपरी अदालत में अपील करेंगे। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के इस बयान से प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। राजनैतिक पंडित इस बयान को अपने-अपने हिसाब से खंगाल रहें है कि यह बयान आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति को प्रभावित कर सकती है। ज्ञातव्‍य है कि रविवार को यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया कि अब्‍बास अंसारी को 31 मई 2025 से विधानसभा की सदस्‍यता के लिए अयोग्‍य घोषित किया जाता है अत: मऊ विधानसभा सीट 31 मई से रिक्‍त मानी जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …