Breaking News

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक इण्टर कालेज नंदगंज में पौधरोपण

गाज़ीपुर।शहीद स्मारक इण्टर कालेज नंदगंज में विश्व पर्यावरण दिवस विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर  प्रधानाचार्य उदयराज ने शिक्षक तथा कर्मचारियों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में एरिक पाम,अमरूद, आम और अशोक के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य उदयराज ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौध रोपण अभियान अंतर्गत कार्यक्रम  आयोजित किए गये हैं।यह कार्यक्रम राज्य परियोजना निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर 5 जून से 30 सितंबर तक एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौध रोपण अभियान आयोजित करने के निर्देश सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को दिए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक छोटे लाल बिन्द,मंगला सिंह यादव,लिपिक तीर्थराज मिश्र व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण व परिचारक आदि उपस्थित रहें।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …