Breaking News

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोरों को लगी गोली, गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में मुहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर और स्वाट की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम और शातिर अंतर्जनपदीय चोर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते समय बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो देसी तमंचा, दो खोखा और दो कारतूस के अलावा चोरी का सामान बरामद किया गया है। स्वाट व दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय चोर को मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा, 02 खोखा और चोरी का सामान बरामद है। आरोपी पर आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …