Breaking News

वाराणसी: गर्भावस्था में योग करना सुरक्षित है – डॉ. संध्‍या यादव

वाराणसी। डॉ. संध्‍या यादव मुख्य चिकित्सक, जे पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी ने बताया कि दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा की थी. हर साल दुनियाभर में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम रखी गई है।योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। योग के महत्व को बताने के लिए और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है । गर्भावस्था की अवस्था में  महिलाओं को शारीरिक के साथ मानसिक तौर पर भी सेहतमंद रहना बहुत आवश्यक होता है। मानसिक तनाव कम करने में भी योग की अहम भूमिका है।  गर्भावस्था में योग  न केवल आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है, बल्कि आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। प्रेगनेंसी की पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान नियमित रूप से योग करने से महिलाओं का शरीर और मन शांत रहता है।प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में गर्भवती महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। इन हार्मोनल बदलावों की वजह से अक्सर महिलाओं को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें तनाव, चिंता और  कई बार मन अशांत या शरीर में असहजता का अनुभव होता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन कुछ आसान से योगासन करने चाहिए। ये आसन गर्भवती महिलाओं की शारीरिक सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। गर्भावस्था में योग करना सुरक्षित है, बशर्ते यह किसी प्रशिक्षित योग गुरु के निर्देशन में किया जाए।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …