Breaking News

पाटलिपुत्र-गोरखपुर नई वंदे भारत एक्सप्रेस का 22 जून से होगा संचलन, टाइमटेबल जारी

वाराणसी! रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र के मध्य एक जोड़ी नई वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन 22 जून, 2025 से किया जायेगा, जिसका उद्घाटन 20 जून, 2025 को पाटलिपुत्र स्टेशन से 11.50 बजे 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया जायेगा। फलस्वरूप 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर नई वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 20 जून, 2025 को पाटलिपुत्र से 11.50 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 12.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 15.25 बजे, सगौली से 15.45 बजे, बेतिया से 16.25 बजे, नरकटियागंज से 17.15 बजे, बगहा से 18.15 बजे तथा कप्तानगंज से 20.15 बजे छूटकर गोरखपुर 21.30 बजे पहुँचेगी। इसके पश्चात नियमित रूप से 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन 22 जून, 2025 से सप्ताह में छः दिन (शनिवार को छोड़कर) निम्नवत किया जायेगा।नियमित रूप से, 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून, 2025 से गोरखपुर से 05.40 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 06.26 बजे, बगहा से 07.32 बजे, नरकटियागंज से 08.05 बजे, बेतिया से 08.37 बजे, सगौली से 08.52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 09.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.55 बजे तथा हाजीपुर से 11.42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 12.45 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून, 2025 से पाटलिपुत्र से 15.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 16.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 18.25 बजे, सगौली से 18.45 बजे, बेतिया से 19.02 बजे, नरकटियागंज से 19.35 बजे, बगहा से 20.04 बजे तथा कप्तानगंज से 21.40 बजे छूटकर गोरखपुर 22.30 बजे पहुँचेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस 08 कोचों से चलाई जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …