Breaking News

रक्षा संपदा विभाग अंधऊ,गाजीपुर के जमीनो पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

गाजीपुर। भारत सरकार के रक्षा संपदा विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को एक बड़ा अभियान चलाया है। अभियान के तहत गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग की जमीनों पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया है। रक्षा सम्पदा विभाग के अफसरों ने जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर  विभाग की जमीनों पर हुए अतिक्रमण को हटाया है। बताया जा रहा है कि जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने विभाग की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे में विभाग अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर रहा है। रक्षा संपदा विभाग ने आगे भी कार्रवाई जारी रहने का दावा किया है। रक्षा सम्पदा विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि अंधऊ एयरपोर्ट समेत विभाग की अन्य जमीन पर वर्षो से लोगों ने कब्जा कर रखा था। कुछ लोगों ने पक्का तो कुछ लोगों ने यहां कच्चा निर्माण भी करा लिया था। बहुतेरे लोग एयरपोर्ट की जमीन पर खेती-बाड़ी का काम भी कर रहे थे। कुछ माह पूर्व इन जमीनों का विभाग की ओर से सिमांकन कराया गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी भेजी गई। इसके अलावा उन्हें चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन किसी ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। ऐसी स्थिति में विभाग के अच्चाधिकारियों के निर्देश पर हमारी टीम यहां आई और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के सहयोग से अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोबारा अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। इस बार भी वह नहीं चेते तो अगली बार इससे भी बड़ी कार्रवाई की जायेगी। विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान समय-समय पर लगातार चलता रहेगा। इस सम्बंध में नायब तहसीलदार सदर विजयकांत पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से डीएम को पत्र आया था। इसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …