गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर की गयी विदाई। 30.06.2024 को पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता (कार्यकाल) पूर्ण होने पर 1.उ0नि0 विजय नारायण राय 2. मुख्य आरक्षी चालक जितेन्द्र बहादुर सिंह 3. मुख्य आरक्षी पन्ना लाल 4. मुख्य आरक्षी चालक प्रमोद कुमार सिंह 5. मुख्य आरक्षी स0 पु0 बचाऊ राम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अंग वस्त्र के साथ माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई। सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनायें दी गयी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे ।
उक्त सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सेवा विवरण –
- उप निरीक्षक ना०पु० 892310720 विजय नारायण राय पुलिस बल में दिनांकः 15.01.1989 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। इनके द्वारा कुल 36 वर्ष, 05 माह 15 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा।
- मुख्य आरक्षी चालक 842690344 जितेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस बल में दिनांक: 13.12.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। इनके द्वारा कुल 40 वर्ष, 17 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया। इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा।
- मुख्य आरक्षी ना०पु० 892160019 पन्ना लाल पुलिस बल में दिनांक: 01.08.1989 को आरक्षी ना०पु० के पद पर भर्ती हुये। पुलिस बल में इनके द्वारा कुल 35 वर्ष, 05 माह 14 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया। इनका कार्य अत्यन्त ही सराहनीय रहा।
- मुख्य आरक्षी चालक 842050371 प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल में दिनांक: 01.10.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। पुलिस बल में इनके द्वारा कुल 39 वर्ष, 11 माह, 29 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया। इनका कार्य अत्यन्त ही सराहनीय रहा ।
- मुख्य आरक्षी स०पु० 880560667 बचाऊ राम पुलिस बल मेंदिनांक: 01.09.1988 को आरक्षी स०पु० के पद पर भर्ती हुये। पुलिस बल में इनके द्वारा कुल 35 वर्ष, 06 माह 08 दिवस कीसेवा का योगदान दिया गया। इनका कार्य अत्यन्त ही सराहनीय रहा ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….