Breaking News

सोनभद्र: बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास सोमवार को बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक को पुलिस ने पीछा कर रेणुकूट में पकड़ लिया। टैंकर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अनपरा के वेंकट मोड़ निवासी पंकज कुमार (26) और मप्र के सिंगरौली जिले के बासौरा निवासी सोनू (24) किसी काम से सोमवार को कुआरी गांव आए थे। दोपहर बाद बाइक से लौट रहे थे। गाढ़ा बैरियर के पास अनपरा की तरफ से तेज गति में आ रही टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे 1 युवकों को रौंदते हुए चालक टैंकर लेकर भागने लगा। हादसे में पंकज और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने टैंकर का पीछा करते हुए रेणुकूट के पास उसे पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि पंकज कुमार की दो साल की बेटी और लगभग सात महीने का बेटा है। पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों को हिंडाल्को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …