Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के 141 शोधकर्ताओ को वर्ल्ड साइंटिस्ट्स एच इंडेक्स रैंकिंग्स 2025 में मिली जगह

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 141 शोधकर्ताओं (शिक्षकों और शोध छात्रों) को ए डी साइंटिफिक रैंकिंग्स की वर्ल्ड साइंटिस्ट्स एच इंडेक्स रैंकिंग्स 2025 में जगह मिली है। वर्ष 2024 में इसी रैंकिंग में विश्वविद्यालय के 114 शोधकर्ताओं को जगह मिली थी जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 58 ही थी। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में इस संख्या में तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई है। एम एम एम यू टी से इस सूची में शामिल होने वाले विभिन्न विभागों के 65 शिक्षक हैं जबकि शेष शोध छात्र हैं। विस्तार से जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शोध एवं विकास प्रो राकेश कुमार ने बताया कि शोध की गुणवत्ता मापने की अन्य प्रचलित प्रणालियों से थोड़ी अलग और 2021 में प्रो म्यूरत अल्पर एवं प्रो सिहान डेयर द्वारा ए डी साइंटिफिक इंडेक्स (एल्पर-डेयर साइंटिफिक इंडेक्स) विकसित किया गया है। यह प्रणाली संस्थानों, पत्रिकाओं, और विश्वविद्यालयों के समग्र मूल्यांकन के स्थान पर व्यक्तिगत शोधकर्ताओं के शोध प्रकाशन, एच इंडेक्स, और शोध उत्पादकता संबंधी नौ मापदंडों पर कुल बारह विषय क्षेत्रों (कृषि और वानिकी, कला, डिजाइन और वास्तुकला, व्यवसाय और प्रबंधन, अर्थशास्त्र और अर्थमिति, शिक्षा, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र आदि) में शोधकर्ताओं की रैंकिंग प्रकाशित करता है। इस प्रणाली में शोधकर्ता की अपने संस्थान में, अपने देश में, अपने भौगोलिक क्षेत्र में, तथा विश्व में रैंकिंग भी प्रकाशित की जाती है। इस रैंकिंग में एम एम एम यू टी के शीर्ष बीस स्थान पाने वाले शिक्षक निम्नवत हैं:

 

  1. प्रो डी के द्विवेदी, भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग
  2. प्रो डी एस सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
  3. प्रो राकेश कुमार, कंप्यूटर साइंस विभाग
  4. डॉ आर के द्विवेदी, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
  5. प्रो आर के चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग
  6. प्रो वी के गिरी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग
  7. प्रो उदय शंकर, कंप्यूटर साइंस विभाग
  8. प्रो ए एन तिवारी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग
  9. प्रो प्रभाकर तिवारी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग
  10. डॉ राजन मिश्र, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग
  11. श्री के बी सहाय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग
  12. प्रो एस सी जायसवाल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग
  13. प्रो गोविंद पांडेय, सिविल इंजीनियरिंग विभाग
  14. प्रो विठ्ठल गोले, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग
  15. डॉ सुधांशु वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग
  16. डॉ विजय शंकर चौधरी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग
  17. प्रो बी के पांडेय, भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग
  18. प्रो वी के मिश्र, गणित विभाग
  19. डॉ नवदीप सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग
  20. प्रो संजय मिश्र, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग

 

रैंकिंग में कंप्यूटर साइंस विभाग के 9 शिक्षकों, आई टी विभाग के 5 शिक्षकों, भौतिकी के 3 शिक्षकों, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 8 शिक्षकों, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 9, मानविकी के 3 शिक्षकों, प्रबंधन के 3 शिक्षकों, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के 8 शिक्षकों, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 8 शिक्षकों, गणित से 4 शिक्षकों, फार्मेसी के 2 तथा केमिकल इंजीनियरिंग के 3 शिक्षकों के नाम शामिल हैं। शेष सभी नाम विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के हैं जिन्होंने उच्च कोटि के शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। यह उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में एम एम एम यू टी ने अध्ययन अध्यापन और अनुसंधान की गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। यही कारण है कि गत एक वर्ष में कई बड़ी उपलब्धियां एम एम एम यू टी के खाते में दर्ज हुई हैं। वर्ष 2024 की NIRF रैंकिंग में एम एम एम यू टी को देश भर के तकनीकी संस्थाओं में 84वाँ, विश्वविद्यालय श्रेणी में 94वाँ और सरकारी राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी में 40वाँ स्थान मिला था। उसके बाद जारी हुई क्यू एस रैंकिंग में एम एम एम यू टी को दक्षिण एशिया में 292वाँ और एशिया में 901वाँ स्थान मिला था। हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में भी एम एम एम यू टी को विश्व में 1501 और उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक मिली थी। आई आई आर एफ रैंकिंग में एम एम एम यू टी के बी बी ए पाठ्यक्रम को देश भर में 19वाँ और प्रदेश में पहला स्थान मिला था। टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे 2024 में एम एम एम यू टी को देश में 36वाँ स्थान मिला था। इसी प्रकार, इंडिया टुडे बेस्ट टेक्निकल यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2025 में एम एम एम यू टी को देश भर में 26वाँ स्थान मिला था।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …