Breaking News

वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन एक्‍सप्रेस वे पर जिले में है लगभग तीन दर्जन अवैध कट, आये दिन हो रही है सड़क दुर्घटनाएं  

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन एक्‍सप्रेस वे पर जनपद में 37 अवैध कट बनें हुए है, यह अवैध कट आये दिन निरीह राहगीरो, बाइक सवारो की जान ले रहें है। रविवार को हुई बड़ी सड़क दुर्घटना में जिसमें मासूम सहित चार लोगो की जान चली गयी थी, इसमें भी अवैध कट का महत्‍वपूर्ण रोल है। जनपद के सिधौना, सैदपुर, नंदगंज, गाजीपुर, जंगीपुर, बिरनो, मरदह, हैदरगंज तक दर्जनों अवैध कट बनें हुए है इन अवैध कटों का निर्माण गांव के दबंगो, ढ़ाबा, पेट्रोल पंप और बड़ी चाय-पानी के दुकानो ने अपनी सुविधा के लिए बनाया हुआ है जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें दो-चार लोग मर रहें है। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मुन्‍नन यादव ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि इस अवैध कटों को ततकाल बंद कराया जाये और दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये, जिससे निरिह व्‍यक्तियो की जान बच सकें। मुन्‍नन यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध कट तत्‍काल बंद कराने के लिए आदेश दिया था, लेकिन एनएचआई के कर्मचारियो के मिलीभगत से यह अवैध कट अभी तक नही बंद हुए है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …