गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पिता और भाई व अन्य पर लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। मिली जानकारी के अनुसार तियरा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद पुत्र भीमल राम उम्र लगभग 50 वर्ष का अपने पिता और भाइयों से कई वर्षों से जमीन जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुका है और मारपीट के मामले में थाने तक भी मामला पहुंचा था मृतक की पुत्री पूजा भारती ने पुलिस को बताया कि मैं भाई और अपनी मां के साथ खेत में धान के रोपाई के लिए गए हुए थे जब हम वापस लौटे तो देखा कि मड़ई में पापा के गले में रस्सी बंधी हुई थी और वह किनारे लेटाए गए थे सुबह से ही हमारे बाबा और चाचा के द्वारा लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था उन्होंने हमारे पिता को मार डाला है। इस घटना की जानकारी होते ही आसपास से सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की बेटी के तहरीर के आधार पर मृतक के पिता,भाई समेत अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की दो पुत्री और एक पुत्र है इस घटना के बाद पूरा गांव सहमा हुआ है।। वही इस घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने परिजनों को लेकर बिरनो थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। लगभग घंटों धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जो भी सरकारी सुविधा होगी वह परिजनों को दिया जाएगा इसके बाद धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….