Breaking News

गाजीपुर: गरीबों, पिछड़ों और दलितों की विरोधी है भाजपा सरकार- मिठाई लाल भारती

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जखनियां विधान सभा के दुल्लहपुर स्थित राज श्री मैरिज हाल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में PDA जनपंचायत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस जनपंचायत को संबोधित करते हुए बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भाजपा को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए  कहा कि यह सरकार गरीब ,पिछड़ो ,दलितों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लगातार संघर्ष कर रही है इसके उलट भाजपा चंद औधोगिक घरानों के चेहरे पर  मुस्कराहट लाने मे मशगूल है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि  हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है। यह सरकार मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बन गयी है। इसे सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है तहसील, थाने, अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, लूट, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे आम व्यक्ति को कहीं भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी महंगी शिक्षा नौकरियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया गया था, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सेवा ,इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस वे के क्षेत्र में जो कार्य किए गए आज सरकार उसको संरक्षित नहीं कर पाई। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विधायक जै किशन साहू, पुर्व विधायक त्रिवेणी राम, सत्य प्रकाश सोनकर,रामधारी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव शोभनाथ यादव,विजय बहादुर यादव,जमुना यादव, रामवचन यादव, सुर्यमणि यादव, जयराम यादव, शौर्या सिंह, रजनी कांत यादव,लल्लन राम, सुजीत कुमार, सुशील जायसवाल, रितेश यादव, अवधेश लाल, हरेंद्र राम, अवधेश यादव, दूधनाथ रामआदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र भारती ने आये हुए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …