Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के एमटेक और एमससी की बची सीटों पर 21 जुलाई हो होगा ऑन स्‍पॉट काउंसलिंग

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के एम टेक और एम एस सी पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में प्रवेश हेतु स्पॉट काउंसलिंग दिनांक 21 जुलाई 2025 को सम्पन्न होगी। विस्तार से जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रवेश प्रकोष्ठ प्रो एस पी सिंह और पी जी प्रवेश समन्वयक प्रो जीउत सिंह ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग में वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने सी यू ई टी पी जी अथवा गेट 2025 उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए फीस जमा कर पंजीकरण कराया था पर उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई अथवा उन्होंने किसी चरण में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। ऐसे अभ्यर्थियों को 21 जुलाई 2025 को सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे के बीच स्पॉट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण पोर्टल पर स्पॉटकाउंसलिंग के लिए सहमति देनी होगी, पर उन्हें पंजीकरण शुल्क दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही गेट 2025/ सी यू ई टी पीजी उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी भी स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग में पूर्व में पंजीकरण नहीं कराया था। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में 2500/- रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। स्पॉट काउंसलिंग में प्रतिभाग करने हेतु समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों को दिनांक 21 जुलाई 2025 को सुबह 09:30 से 10:00 बजे के बीच अधिष्ठाता परास्नातक अध्ययन के कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल अंकपत्रों/ प्रमाणपत्रों एवं उनकी एक स्वप्रमाणित छायाप्रति भी अपने साथ लाना होगा। 21 जुलाई 2025 को ही सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। दोपहर में रैंक जारी कर सीट आवंटन किया जाएगा तथा अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। सीट आवंटन की दशा में अभ्यर्थी को तत्काल प्रथम सेमेस्टर के शुल्क (हॉस्टल और मेस शुल्क को छोड़कर) के रूप में रु. 24,750 जमा कर प्रवेश सुरक्षित करना होगा। प्रवेश हेतु बची सीटों का विवरण निम्नवत है:

एम टेक एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग: 8

एम टेक पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्राइव्स: 11

एम टेक कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन: 14

एम टेक वी एल एस आई: 7

एम टेक एनर्जी टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट: 14

एम टेक कम्युनिकेशन सिस्टम: 16

एम टेक केमिकल इंजीनियरिंग: 10

एम एस सी भौतिकी: 20

एम एस सी रसायन विज्ञान: 20

एम एस सी गणित: 22

विस्तृत सूचना के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in नियमित रूप से देखते रहें।

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …