Breaking News

गाजीपुर: करंट की चपेट में आने से किराना व्यवसायी दीपक बरनवाल की मौत

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाला खुर्द में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्रामवासी 35 वर्षीय किराना व्यवसायी दीपक बरनवाल की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार की देर रात दुकान बंद करने के बाद जब वह घर पहुंचे, तो बिजली नहीं थी। इनवर्टर बंद था। बिजली बोर्ड ठीक करते समय अचानक बिजली आने से वह करंट की जद में आ गए। आनन फानन में परिजन उन्हें रायपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई लाल बहादुर बरनवाल की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दीपक बरनवाल के तीन छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा विराट 5 साल का है, जबकि बेटी सोना 3 साल की और छोटा बेटा अथर्व एक साल का है। दीपक अपने किराना स्टोर से न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, बल्कि अपने दिवंगत बड़े भाई भोला बरनवाल के परिवार की भी देखभाल करते थे। भोला की मृत्यु करीब 10 साल पहले हो चुकी थी। पूरे परिवार पर मानो पहाड़ सा टूट गया है। घटना के बाद से मृतक की मां रामवती देवी और पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। बहरियाबाद थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …