Breaking News

गाजीपुर: नाबालिग के शारीरिक संबंध बनाकर नवजात शिशु की हत्‍या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

गाजीपुर। नगसर थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया। जब वह गर्भवती हो गयी और शिशु पैदा होने के बाद उसे गांव के बाहर सुनसान स्‍थान पर स्थित कुंए में फेंक दिया जिससे नवजात शिशु की मौत हो गयी। इस संदर्भ में पीडि़ता ने नगसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मु0अ0सं0 38/2025 धारा 238,64(1),89 बीएनएस व 5J(2)/5L/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष नगसर अभिराज सरोज मय हमराह द्वारा उक्त मुकदमें के अभियुक्त शमशेर नट पुत्र बब्लू नट निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना मोहम्मदाबाद को सरहुला हाल्ट के पहले ही रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …