Breaking News

जेपी हॉस्पिटल एवं अथर्व इंफर्टिनीटी सेंटर, फरीदपुर, वाराणसी के तत्‍वावधान में निःशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का हुआ अयोजन

वाराणसी। रविवार को निशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं निःसंतान दंपत्ति के लिए परामर्श शिविर  का आयोजन हुआ।  यह शिविर  जे०पी० हॉस्पिटल एवं अथर्व इंफर्टिनीटी सेंटर, फरीदपुर, वाराणसी के तत्वाधान में चौरा गांव, नंदगंज, गाजीपुर  मे आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा का वितरण कराया गया।  शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संध्या यादव पूर्व सीनियर रेजिडेंट, बी एच यू एवं अन्य चिकीत्सक टीम द्वारा स्त्री रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु परामर्श दिया गया। कुल 78 मरीजों में सर्वाधिक 37 महिलाओं में महावारी संबंधी अनियमितताएं पाई गई, 14 महिलाओं में पी०सी०ओ०डी०, 8 महिलाओं में फाइब्रॉराइड तथा 12 मरीजों में ल्यूकोरिया, कुछ मरीजो में बांझपन प्रेगनेंसी के दौरान ब्लडप्रेशर एवं रक्त की कमी आदि समस्याएं देखी गई एवं उचित परार्मश तथा दवा वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त कुछ पुरुष मरीजों का इलाज हेतु परामर्श दिया गया। प्रसुति पूर्व सलाह व गर्भावस्था के दौरान खानपान, सावधानियां  संबंधी जानकारी का भी लाभ गर्भवती महिलाओं को मिला। जानकारी देते हुए डॉ संध्या ने बताया कि पी०सी०ओ०डी० के कारण महिलाओं में बांझपन, अनियमित महावारी एवं मोटापा की समस्याएं होती हैं। शिविर में  ग्राम प्रधान रमेश राम, जगदीश यादव, अनिल यादव,  यस यच हादी, मनोज डूबे, लल्लन यादव, राम नगीना यादव, मनोज यादव मुन्ना सिंह, मुकेश दुबे आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …